- Hindi News
- National
- Piro News Administration Was Vigilant During The Holi Festival To Guard The Law System
होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था की चौकसी के लिए प्रशासन हुआ मुस्तैद
होली त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा काफी चौकसी बरती जा रही है। इसको लेकर ग्राम स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर लोगों से शांति व सद्भभााव बनाए रखने की अपील पदाधिकारियों की ओर से की जा रही है। रविवार को अनुमंडल मुख्यालय से सटे लहराबाद गांव में हुए शांति समिति की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मानेन्द्र कुमार सिंह व थाना प्रभारी पंकज कुमार ने स्थानीय लोगों से होली का त्योहार आपसी मेलजोल के साथ शांति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। बैठक में मौजूद जनाधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव संजय यादव, श्री भगवान सिंह, राजेन्द्र सिंह, करीमन सिंह, तुलसी सिंह, संतन कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इधर पीरो थाना में पहुंचे डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी सुशील कुमार ने शांति व सद्भभााव बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। फूलों के साथ अबीर से होली खेली।
पीरो थाना परिसर में होली के बाद स्थानीय लोगों के साथ डीएम,एसपी।