पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 मार्च के बाद विवि कर्मचारी करेंगे हड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एरियर भुगतान एवं इंटर विश्वविद्यालय ट्रांसफर सहित अन्य मुद्दों को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ विश्वविद्यालय खुलते ही परिसर का घेराव करेंेगे। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय बंद रहेंेगे। जिसको देखते हुए निर्णय लिया गया कि 25 मार्च को होेने वाले प्रदर्शन को स्थगित किया जाए। 31 मार्च के बाद विश्वविद्यालय खुलते ही भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर जिले के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर का घेराव करेंगे। 5 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय राजभवन के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। राजभवन की चिठ्‌ठी का अनुपालन सख्ती से नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों के हित वाले चिटि्ठयों को अधिकारी दबाने का कार्य कर रहे है। वेतन निर्धारण से संबंधित सैकड़ों मामले अभी लंबित पड़े हुए है। 75 प्रतिशत सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पे फिक्सेशन त्रुटिपूर्ण है। विश्वविद्यालय के अधिकारी चाहे तो मैं इस विषय पर खुली बहस कर सकता हूं। गौरतलब हो कि विगत पांच मार्च को शिक्षकेतर कर्मचारी संघ अपनी मांगो को लेकर दो दिवसीय हड़ताल किया था। जैन कॉलेज, एसबी कॉलेज, जगजीवन कॉलेज एवं महिला कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...