- Hindi News
- National
- Ara News Agricultural Plant Bank To Open 1260 Crore Equipment In 84 Packs Of The District
जिले के 84 पैक्सों में खुलेगा कृषि संयंत्र बैंक ~12.60 करोड़ के यंत्रों की होगी खरीदारी
भोजपुर के हजारों किसानों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें कृषि कार्य करने के लिए महंगे उपकरणों की खातिर दूसरे किसानों या दुकानदारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जिले में पहली बार 7 दर्जन पैक्सों में कृषि संयत्र बैंक खुलने वाला है। इसके लिए 84 पैक्सों का चयन करते हुए इन सभी को संयत्र देने के लिए सहकारिता विभाग ने राज्य मुख्यालय को सूची भेज दिया है। जिले में मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत सभी किसानों को खेती करने के लिए काफी कम दामों पर हर प्रकार के यंत्रों को मुहैया कराया जायेगा। इससे किसानों के द्वारा उपजाय जाने वाली अनाज की उपज समय पर यंत्र मिलने से बढ़ेगी। वहीं लागत खर्च कम आने से किसानों को ज्यादा मुनाफा होगा। वहीं कई बार समय पर यंत्र नहीं मिलने की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। पहले चरण में सहकारिता विभाग ने जिले के अधिकत्तर प्रखंडों से 84 पैक्सों का चयन किया है।
किसानों की उपज बढ़ाने के लिए खुल रहा कृषि संयत्र बैंक
भोजपुर जिले में पहले चरण में 84 कृषि संयत्र बैंक खुल रहा है। इसके लिए राज्य मुख्यालय को सूची भेज दी गई है। इसके बाद आगे की चरण में अन्य पैक्सों का चयन किया जायेगा। सभी पैक्सों में 12.60 करोड़ रुपए से यंत्र खरीदे जायेंगे।
- बबन मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी
पैक्सों को अनुदान के साथ सस्ते ऋण पर मिलेंगे यंत्र
मुख्यमंत्री हरित कृषि संयत्र योजना के तहत हर पैक्सों को 15 लाख तक के यंत्र खरीदना है। सरकार इसमें 50 प्रतिशत अनुदान देगी। इसके बाद 50 प्रतिशत की राशि पर काफी कम ब्याज के साथ जमा करायेगी। जमा करने के लिए पैक्सों को पांच वर्ष का समय मिलेगा। 5 वर्षों के दौरान 10 आसान किस्तों में ऋण की राशि वापस करनी होगी।
किसानों को सस्ते दरों पर यंत्र देने के लिए सहकारिता विभाग कर रहा पहल