कोरोना को बहाना बनाकर बंद करा दिए गए सभी स्कूल
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा जिले भर में आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। शहर में प्रखंड इकाई सदर आरा/नगर आरा के बैनरतले प्राथमिक शिक्षक संघ(संघ भवन) में बैठक हुई। अध्यक्षता डा संगीता कुमारी व संचालन केदारनाथ सिंह ने की। संबोधित करते केदारनाथ सिंह ने कहा कि बिहार सरकार कोरोना वायरस को एक बहाना के रूप में लेकर बिहार के स्कूल-कॉलेज को 31 मार्च तक बंद करा दिया गया है। यह सरकार की दोरंगी नीति है। धर्म कुमार राम ने कहा कि सरकार लाख कोशिश कर ले आंदोलन रूकने वाला नहीं है। मौके पर उमाशंकर प्रसाद, मधुलिका पाण्डेय, बबीता कुमारी, कमल नयन, विनीत श्रीवास्तव, रंजीत प्रसाद, अरविंद कुमार, डा मृत्यूंजय कुमार, यार मो. अंसारी सहित काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी। पीरो| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गत 17 फरवरी से बेमियादी हडताल पर डटे शिक्षक नेताओं ने कहा कि कोरोना तो सरकार का बहाना है असली मकसद उसका हड़ताल खत्म कराना है। एक ओर सरकार कहती है कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है।