पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाराज हड़ताली शिक्षक इसबार नहीं मनाएंगे होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर आन्दोलनरत शिक्षक इस साल होली का पर्व नहीं मनाएगें।अपनी मागों को सरकार द्वारा नहीं माने से नाराज शिक्षकों ने होलिका दहन के दिन मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और अपर मुख्य सचिव का पुतला दहन करने का निर्णय लिया हैं। रविवार को स्थानीय टेट एसटीर्इटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के कार्यालय में बैठक में शिक्षकों की एक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष सह् सदस्य अध्यक्ष मंडल बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति भोजपुर अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें इस आशय का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रही है, विगत कई माह से शिक्षक आंदोलनरत है, परन्तु सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। सांसद, विधायक के वेतन में बढ़ाेत्तरी हो रही है। सरकार शिक्षकों को वेतन देने के लिए पैसों का रोना रोती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन को गुमराह करते हैं, कि नियोजित शिक्षक निकायों के कर्मी है।आगामी 13 मार्च से 20 मार्च तक शिक्षक नुक्कड नाटक, पेंटिंग, गीत संगीत के माध्यम से जनसमर्थन हासिल करेंगे। आरिफ रौनक, मनोज पाठक, प्यारे लाल , जितेन्द्र कुमार, राधेश्याम प्रसाद, धनजी सिंह, विवेक राय आशिष सिन्हा, मिथिलेश कुमार, रूही परवीन, नम्रता वर्मा, विनिता कुमारी, पल्लवी प्रियदर्शिनी, सुहैल आलम, जैनुद्दीन आदि थे।

खबरें और भी हैं...