पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लगातार दूसरे दिन एएनएम ने किया कार्य का बहिष्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सीएचसी सहार में कार्यरत एएनएम के द्वारा दूसरे दिन भी कार्य का बहिष्कार किया। एएनएम कर्मियों ने सीएचसी परिसर में धरना दिया। एएनएम रीता सिन्हा, आशा कुमारी, सुशीला कुमारी, संगीता कुमारी, गीतांजलि कुमारी सहित अन्य ने बताया कि सितंबर माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इससे भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इधर, प्रभारी चिकित्सक हरिश्चंद्र चौधरी ने बताया कि सीएचसी में 3 कैटेगरी की कुल 31 एएनएम कार्यरत हैं। जिनमें 26 नियमित और 5 ठेके पर बहाल है। नियमित 24 एएनएम का वेतन बकाया है, जिसके भुगतान के लिए विभाग को रिपोर्ट पहले ही भेजा जा चुका है। जिला से राशि आवंटन होने के बाद उनका भुगतान कर दिया जाएगा।

हड़ताल से कई स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद, नहीं हो रहा इलाज


तरारी| लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर तरारी के सीएचसी सहित सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत 40 एएनएम का शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा । जिससे प्रखंड के 24 स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद हो गए है। सीएचसी में इमरजेंसी सेवा ही चालू है। टीकाकरण बिल्कुल प्रभावित हो चुका है। चिकित्सा पदाधिकारी अभय कांत चौधरी ने बताया कि हड़ताल पर जाने से सीएचसी पर कोई प्रभाव नही है। प्रसव और इमरजेंसी सेवा बाधित नहीं है।


नाराज एएनएम बोलीं- वेतन नहीं मिलने से भूखे रहने की आई नौबत

वेतन नहीं मिलने पर किया जाएगा और वृहत आंदोलन

बड़हरा| एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार से पीएचसी बड़हरा में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी है। रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताली नेता अरुण सिंह ने बताया कि बिहार राज्य चिकित्सा संघ के बैनर तले कार्य बहिष्कार किया गया है। सरकार द्वारा 6-7 माह से वेतन नही दिया गया जिससे महिला व पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों के बीच भुखमरी की स्थिति है। सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया तो अांदोलन को और वृहत किया जाएगा।

सीएचसी सहार परिसर में कार्य का बहिष्कार कर बैठी एएनएम कर्मी।
खबरें और भी हैं...