पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आर्म्स एक्ट का आरोपी चोरी की बाइक और शराब के साथ हुआ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोईलवर | आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन अलग अलग कांड का मुख्य आरोपी चोरी की एक बाइक व 7 लीटर महुआ शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोईलवर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को गश्ती के दौरान नेशनल हाइवे पर आर्म्स एक्ट समेत कोईलवर व आरा नवादा थाना में अलग-अलग मामलों का आरोपी सकड्डी निवासी प्रभु पांडेय उर्फ ननकू पांडेय को चोरी की बाइक व सात लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बताया कि कोईलवर में 5 व आरा नवादा में मामला दर्ज है। जो फरारी था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...