- Hindi News
- National
- Ara News Assistance Given To The Dependents Of The Deceased In The Accident
हादसे में मृतक के आश्रितों को मिली सहायता राशि
जगदीशपुर | गुरुवार 12 मार्च को आरा मोहनियां एनएच-30 मुख्य सड़क पर बभनियांव गांव के समीप पिकअप एवं टेम्पो के बीच हुए भीषण टक्कर के चौथे मृतक दलीपपुर गांव के राजेश्वर लाल के परिजनों को शनिवार को सरकारी सहायता की राशि का चेक सौंप दिया गया। अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद ने दलीपपुर गांव स्थित मृतक के घर जाकर आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाले कुल चार लाख रुपए का चेक सौंपा। उक्त चेक मृतक के पुत्र विजय कुमार सिन्हा को सौंपते वक्त समाजसेवी अनूप पटेल,पंसस प्रतिनिधि के अलावे अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ एवं कबीर अंत्येष्टि के तहत मिलने वाली राशि भी प्रदान कर दी गई।