जिले में बैंक कर्मचारी 27 को करेंगे हड़ताल
बैंकों का निजीकरण और दूसरे बैंकों में विलय करने का करेंगे विरोध
ऑल इंडिया बैंकिंग इम्प्लाइज एवं अधिकारी एसोसिएशन 27 मार्च को हड़ताल करेगा। बिहार बैंकिंग इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि बैंक के निजीकरण एवं मर्ज करने के विरोध में भारतीय स्टेट बैंक छोड़कर सूबे के सभी ब्रांच में 27 मार्च को ताला लटके रहेंगे। इस हड़ताल में बैकिंग इम्प्लाइज एंड अधिकारी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी भी समर्थन करेंगे। बताया कि एक तरफ सरकार प्रत्येक नागरिक को बैकिंग सेवा से जोड़ने की बात कह रहा दूसरी तरफ सरकार विलिनिकरण का प्रस्ताव ला रहा है। 5 हजार की आबादी पर एक ब्रांच खोलने का लक्ष्य रखा गया था। बाद मे इसको बढ़ाकर 15 हजार की आबादी पर एक ब्रांच खोलने का टॉरगेट रखा गया। अब सरकार बैंकों का विलियकर करने जा रहा है। वर्ष 2018 में भारतीय स्टेट बैंक के छह सहायक बैंकों का विलिनिकरण किया गया है। आज रिजल्ट हमारे सामने है।
एनपीए (नन- पॉरफॉरमिंग एसेट) पर कोई लगाम नहीं लग सका। बड़ा बैंक बड़ा रौल का प्लान सरकार का फेल हो चुका है। भारतीय स्टेट बैंक विलिनिकरण होने से 7 हजार कर्मचारियों की छंटनी हुई थी। संघ इसको लेकर सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेगा।