बीडीओ ने 9 वार्डों में नल-जल के कार्यों का किया निरीक्षण, लगायी फटकार
प्रखंड अंतर्गत चल रहे नल-जल योजना के कार्यों का निरीक्षण बीडीओ अभिषेक चंदन ने मोआपखुर्द के कुल 9 वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकांशतः वार्डों में पर्याप्त राशि मिलने के बावजूद भी कार्यों को राशि के अनुसार पूरा नही होने पर बीडीओ ने संबंधित लोगों को फटकार लगाते हुये जल्द जल्द कार्य पूरा करने का सख्त हिदायत दिया। बीडीओ ने बताया कि बेरई में वार्ड संख्या 7, 8 में 10-10 लाख राशि पंचायत द्वारा ट्रांसफर किया गया है। लेकिन केवल बोरिंग का ही काम हुआ है। जबकि मेन पाईप लाईन कनेक्शन का ही काम हो जाना चाहिए था।सहियारा के वार्ड 9, में दस लाख तथा 10 में 9 लाख 60 हजार दिया गया है। पानी नही चालू हुआ है।वार्ड 11 में में 15 लाख दिया गया है। पाईप बिछ गया है। स्टेजिंग बन गया है। लेकिन अभी तक न ही टंकी रखा गया है और न ही घर मे नल कनेक्शन हुआ है।
जबकि पानी तक चालू हो जाना चाहिए था। मोआपखुर्द गांव के वार्ड नम्बर 13 में 10 लाख 80 हजार दिया गया है। जहां केवल बोरिंग किया है। बीडीओ ने कहा कि दिए गए राशि के मुताबिक कार्यों को नही पूरा करने वाले संबंधित लोगों पर करवाई की जाएगी। बताते चलें कि नल जल योजना के कार्यों में लापरवाही तथा अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में सरकार के प्रति काफी उदासीनता दिख रही है। वही अधिकारियों को भी जमकर ग्रामीणों का शिकायत की सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के लाख प्रयास के बाबजूद भी नल जल में लूट का मचा घमासान रुकने का नाम नही ले रहा है। अगर ईमानदारी से जांच कर दी जाए तो कितने लोगों को जेल जाना पड़ सकता है। इस मामले में प्रशासन अब मुस्तैदी से निगरानी में जुट गई है।