पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोल्डन कार्ड बनवाने को उमड़े लाभुक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पंचायत जगदीशपुर के कार्यालय प्रांगण में कैम्प लगाकर आरटीपीएस काउंटर के द्वारा आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए लाभुकों की भीड़ उमड़ रही है।शुक्रवार को नगर के वार्ड संख्या-17 के कुल लाभार्थियों का शिविर लगाकर गोल्डेन कार्ड बनाया गया।जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधक कृष्णा कुमार के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें नगर क्षेत्र के कुल 18 वार्डों के लाभुकों का गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा है।तत्पश्चात वार्ड संख्या 01 से लेकर 09 वार्ड के छुटे हुए लाभुकों के लिए आगामी 16 मार्च एवं वार्ड संख्या 10 से 18 तक के लिए 17मार्च को पुनः शिविर लगाया जाएगा जिससे कोई लाभार्थी छुटे नहीं।

तत्पश्चात 17 एवं 18 मार्च दो दिन तक सभी वार्डों के लोगों का गोल्डेन कार्ड का वितरण नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में ही किया जाएगा। शिविर में कार्यपालक सहायक रमेश यादव, मनोज कुमार शर्मा, वार्ड तहसीलदार राजीव रंजन, धीरज कुमार के अलावे सैकड़ों की संख्या में लाभुकों की भीड़ उपस्थित थी। विदित हो कि उप विकास आयुक्त के पत्रांक 121 दिनांक 17.02.2020 के निदेशानुसार दिनांक 19.02.2020 से नगर पंचायत जगदीशपुर में वार्ड वार क्रम से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत लाभुकों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...