तरारी के प्रखंड मुख्यालय में भीम आर्मी का हुआ गठन
तरारी | प्रखंड मुख्यालय के सभागार में भीम आर्मी की बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता नन्दजी पासवान ने किया। अमरजीत कुमार को अध्यक्ष और मनोहर कुमार को सचिव बनाया गया। बैठक में 14 अप्रैल कोतरारी प्रखंड मुख्यालय पर डॉ भीम राव अंबेडकर का जयंती समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर शशिकांत, लव पासवान, राहुल कुमार, रामबिलास, मुकेश, मंजीत, धर्मेन्द्र, संजीत, मनीष, विशाल, चंदन सहित कई उपस्थित थे।