पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहिया में भोजपुरी नाटक ‘बहूरानी’ का किया मंचन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोक कला व लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड के पीपरा जगदीश गांव में शुक्रवार की रात भोजपुरी नाटक बहुरानी का सफल मंचन किया गया। नाटक में सुग्रव प्रसाद, जुड़ावन, राजा बाबु, लुटावन, विकास कुमार, भवर सिंह, मजित अंसारी, हैदर सिंह, मनीष कुमार, तबारक, अमन कुमार, इमरान समेत अन्य कलाकारों ने भावपूर्ण व शानदार किरदार निभाया। नाटक का आनंद दर्शकों ने जमकर उठाया। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर की। अपने संबोधन उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में नाटक, कविता, रामायण व महाभारत जैसे कार्यक्रमों का मंचन लुप्त होता जा रहा है। कहा कि लोक कला व लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में समरसता व भाईचारा कायम रहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू साह ने की और संचालन तस्लीम अंसारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में नसीम अंसारी, साजिद अंसारी, लालू, संजय, बड़क, विष्णु समेत अन्य युवाओं ने सराहनीय भूमिका निभाया।

खबरें और भी हैं...