फोरलेन पर ट्रैक्टर से टक्कर में बाइक सवार हुआ जख्मी
बड़हरा | आरा-छपरा फोरलेन के बबुरा में बाइक और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गया। जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी, बाइक सवार घायल हो गया। घटना शुक्रवार सुबह की है। बबुरा गांव के संजय पांडेय बाइक से मखदुमपुर के तरफ जा रहे थे। तभी कोईलवर के तरफ से बालू लदा ट्रैक्टर आ रहा था। एक मार्केट के समीप ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। फोरलेन पर अफरा तफरी मच गया। उसके बाद स्थानीय लोगो ने बाइक सवार को उठाकर स्थानीय इलाज कराया। उग्र लोगो ने ट्रैक्टर को रोक दिया और उसके बाद चक्का का हवा निकाल दिया। जिससे दो घंटे तक फोरलेन पर जाम लग गया। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार घटना स्थल पहुचे।