बाइक सवार मजदूर को वाहन ने रौंदा, गयी जान
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर चारपहिया वाहन व बाइक में टक्कर हो गयी। जिसके कारण बाइक पर सवार 35 वर्षीय व्यक्ति चार्ट में गिरकर बेहोश हो गया। रास्ते से जा रहे लोगों द्वारा उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मृतक नंदजी पासवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया टोला का रहने वाला है। जो रामसिंहासन पासवान का बेटा है। शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया। मृतक के भाई गणेश पासवान ने बताया कि नंदनी पासवान अपनी बाइक हीरो होंडा डीलक्स पर बैठकर मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा- सिन्हा मार्ग पर चौमुखा गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक में उसे रौद दिया। जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया। धक्का लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां दोपहर में उसने दम तोड़ दिया।