पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवार को कार ने धक्का मारा, घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोईलवर| आरा-छपरा फोरलेन सड़क पर झलकुनगर चेक पोस्ट के समीप कार ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। धक्के से बाइक सवार दस फीट दूर जा गिर गंभीर जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोग प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी लाये। जख्मी युवक कोईलवर थाना क्षेत्र के छोटका चंदा निवासी निर्मल कुमार का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक है। शुक्रवार दोपहर एक बजे अभिषेक मानसिक आरोग्यशाला कोईलवर से अपनी माँ रामरती देवी को खाना देकर बाइक से घर लौट रहा था। वह मानसिक आरोग्यशाला में निजी सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती है। इसी बीच झलकुनगर के पास आरा-छपरा फोरलेन सड़क पार करने के दौरान आरा से छपरा की जा रही तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया। पीएचसी में हड़ताल के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने जख्मी का इलाज किया। उसके सिर में लगभग एक दर्जन टांके लगाए गए। वहीं, ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ पिटायी की। हालांकि उक्त कार में फैमिली बैठे होने के कारण बाद में उसे जाने दिया गया।
खबरें और भी हैं...