पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांड ने पटक कर ली वृद्ध की जान, दो व्यक्ति जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीरो | अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के बसेयां गांव में शौच के लिए खेत में जा रहे रामचन्द्र राय को सांढ़ ने पटक दिया जिनके इलाज के दौरान मौत हो गयी। रामचन्द्र को जब सांढ़ ने पटका तो बचाने दौड़े विजय राय और रामबाबू राय को भी सांढ़ ने जख्मी कर दिया। दोनों का इलाज जितौरा के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। वृद्ध की मौत के बाद घर में मातम छा गया। घर के सभी लोग होली की तैयारी में लगे थे जहां घर के मालिक की मौत के बाद उनकी दाह संस्कार की तैयारी होने लगी।
खबरें और भी हैं...