60 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
तीयर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कमरियाव गांव के समीप छापेमारी कर 60 लीटर देशी शराब के साथ बाइक पर सवार एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। तीयर के थानाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव के विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पैशन प्रो बाइक को भी जब्त किया है। पूछताछ में पुलिस को इस बात का पता चला है कि पकड़ा गया धंधेबाज देशी शराब को असनी से लेकर रेलवे लाइन के किनारे किसी को देने
जा रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार एक धंधेबाज देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कमरियाव गांव के सड़क के समीप छापेमारी की कार्रवाई की।