- Hindi News
- National
- Sahar News By Entering The House The Miscreants Molest The Girl Murderous Attack On Protesting
घर में घुसकर बदमाशों ने युवती के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर जानलेवा हमला
घर में घुसकर बदमाशों के द्वारा एक युवती के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना भभुआ शहर की बताई गई है। मामले को लेकर युवती की मां ने सदर थाने में भभुआ के ही सात के खिलाफ एफआईआर का आवेदन दिया है। थाने को दिए गए आवेदन में महिला ने बताया है कि शाम करीब 4 बजे घर के सभी लोग काम पर चले गए थे और उनकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर उनके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों के द्वारा उनकी बेटी के पेट में चाकू मारने की कोशिश की गई। लेकिन बचाने के क्रम में उसके उंगली कट गई है। थाने में आवेदन देकर किशोरी की मां ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बदसलूकी करने से मना करने पर पांच लोगों को पीटा
भभुआ| किशोरी से बदसलूकी करने से मना करने पर दबंगों ने किशोरी समेत पांच लोगों को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में सिंवो गांव निवासी हनुमान मुसहर के पुत्र राम एकबाल मूसहार, रामप्रवेश मुसहर की प|ी कृष्णावती देवी राम जी मुसहर की प|ी ऋषि देवी रामबचन मुसहर के पुत्र संजय मुसहर और किशोरी शामिल है। किशोरी के पिता ने सदर थाने में गांव के उमाशंकर राम, रवि शंकर राम और उसकी मां सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर का आवेदन दिया है। बताया गया है कि उनकी पुत्री देर शाम शौच करने जा रही थी। इसी दौरान कुछ आरोपियों के द्वारा उसके साथ बदसलूकी की गई। जिसके बाद जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसे मारने पीटने लगे।