पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sandes News Camp Will Be Organized In 11 Panchayats For Rescue From Korena

कोराेना से बचाव के के लिए 11 पंचायतों में लगेगा शिविर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संदेश| करोना वायरस से बचाव को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर अख्तर अंसारी व डॉक्टर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि करोना वायरस का अभी कोई दवा नहीं है। इसका बचने का स्वच्छता ही एकमात्र उपाय है। इसके पहचान के लिए शरीर में खांसी, छींक, बुखार आना, बदन में दर्द होना , पैर भारी होना लक्षण है। इससे बचाव के लिए साबुन से हाथ धोना, विदेश से आए लोगों से बचना है। मास्क का उपयोग करना चाहिए। छींकते या खांसते समय दूरी बनाएं रखे या मुंह पर रुमाल रखने की चेतावनी दी जा रही है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए दिनांक 16 मार्च से प्रखंड के 11 पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को बचाव की जानकारी दी जाएगी।
खबरें और भी हैं...