एसिड अटैक के खिलाफ कैंप लगा किया जागरूक
रजेयां पंचायत के सामुदायिक केन्द्र पर शनिवार को राष्ट्रीय सेवा विधिक प्राधिकार (भारत सरकार ) और जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वावधान में जागरूकता कैम्प लगा। जिसमें एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों को जागरूक किया गया। प्राधिकार के निर्देशानुसार पैनल अधिवक्ता शेषनाथ सिंह ने बताया कि एसिड(तेजाब)हमले से पीड़ितों को घटना की जानकारी होने के पंद्रह दिन के अंदर तत्काल चिकित्सा हेतु ₹ 1,00000 (एक लाख)रुपये का भुगतान सरकार से मिलता है। उक्त भुगतान के दो माह के अंदर शेष 2, 00000(दो लाख)रुपये का भुगतान किया जाएगा। यदि इस प्रक्रिया मे कोई बाधा आने पर अनुमंडल स्थित विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से सलाह लिया जा सकता है। कैम्प का आयोजन पैनल अधिवक्ता शेष नाथ सिंह, पी.एल.वी.नारायण कुमार, राजेश कुमार तथा सहयोगी पैनल अधिवक्ता दिनेश कुमार सिन्हा की देख रेख मे किया गया। जागरूकता कैम्प में ग्रामीणों की भागीदारी अच्छी रही।