युवक पर गोलीबारी मामले में केस दर्ज
आरा | टाउन थाना अंतर्गत मोती टोला में मनोज यादव नामक एक युवक को गोली मार दी गई। इस दौरान घर से निकले पड़ोसी रितेश नामक लड़के पर भी हमलावरों ने फायरिंग किया। जो उसके दाहिने पैर में लग गई। बाद में लोगों के गोलबंद होने पर आरोपी भाग निकले। मनोज यादव को सीने के पास गोली लगी। जिसे सदर अस्पताल के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। इस बारे में मनोज की प|ी राधिका देवी के फर्द बयान पर टाउन थाना में एफआईआर हुआ है। राधिका के अनुसार परिवार में अफरा-तफरी के कारण फर्द बयान देर से कराया जा रहा है। राधिका के बयान के अनुसार घटना 11 तारीख की है। मैं छत पर थी। उसी वक्त से ददन यादव, माना यादव, मैनेजर यादव, मनीष यादव, अनीश यादव, धर्मेंद्र यादव, धनजी यादव, गोलू यादव, मनजी यादव एक जगह इकट्ठा होकर माना यादव के दरवाजे पर हल्ला कर रहे थे।