धोकराहां गांव में आयोजित किया गया चैता कार्यक्रम
तरारी | धोकराहां गांव में ग्रामीणों द्वारा चैता गायन कार्यक्रम हुआ। उदघाट्न जिलापार्षद उपेन्द्र यादव तथा सामाजिक कार्यकर्ता धनन्जय सिंह ने किया। मौके पर उपेन्द्र यादव ने कहा कि आधुनिकता के दौर में लोग अपनी सभ्यता संस्कृति भूलते जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन आपसी सद्भाव बनाता है। धार्मिक अनुष्ठानों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों के बीच मित्रता बढ़ती है। कार्यक्रम में कंठे सुरवा होख न सहिया ये रामा से शुरुआत की गई। जिसके बाद जिलापार्षद उपेन्द्र यादव, गौरीशंकर पासवान तथा राजेश्वर साह के द्वारा चैत में निचले राम जी जन्मवा हो रामा, टप टप चुअला पसिनवा हो रामा, गोरे गोरे हथवा में हरी हरि चूड़ियां हो रामा जैसे गीतों और ढोलक के मधुर आवाज से दर्शकों को झूमा दिया। आयोजन में राजू कुशवाहा, छोटे लाल शर्मा का अहम योगदान रहा।