पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Child Returning From Playing Holi Dies Due To Stumble Of Bike Commotion

होली खेलकर लौट रहे बच्चे की बाइक की ठोकर से मौत, हंगामा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गजराजगंज ओपी थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह होली खेलकर घर लौट रहे 10 वर्षीय बालक अंकित कुमार को अनियंत्रित बाइक से ठोकर लग गई। इस घटना में अंकित कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल परिजन लेकर आ रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह चौकीपुर गांव निवासी ब्रजेश चौधरी का पुत्र था। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि आरा- बक्सर नेशनल हाइवे सड़क के बगल में होली खेलकर अंकित अपने घर चौकीपुर लौट रहा था। इसी दौरान बिहिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे अपाची बाइक सवार ने रौंद डाला। जख्मी को सदर अस्पताल से पटना इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, पर उसने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, धक्का मारने के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा। इस दौरान टूटकर गिरा नंबर प्लेट ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। इस घटना के बाद पूरे परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक बच्चे के माता पिता फफक- फफक कर रोने लगे। चौकीपुर निवासी ब्रजेश चौधरी का दो पुत्र व एक पुत्री थी। बड़े बेटे का पहले ही मौत हो चूकी थी। दूसरा बेटे की अंकित में मौत हो गया। मृतक के पिता मजदूरी कर अपना व अपना पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे। इस घटना के बाद मृतक के माता सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।

बिहिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया दस साल का अंंकित

इयर फोन लगाकर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था कर्मी, ट्रेन से कटकर मृत्यु

आरा | दानापुर रेल मंडल के आरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय प्रखंड कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक मनोज कुमार, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी शारदानंद सिंह का पुत्र था। शव का पोस्टमार्टम जीआरपी थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया। बताया जा रहा है कि वह कान में इयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। उसी समय डीएमयू ट्रेन आ गई। ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

चौकीपुर गांव में अंकित कुमार के मौत के बाद उसके दरवाजे पर भीड़।
खबरें और भी हैं...