- Hindi News
- National
- Piro News Controversy Over Burial In Crematorium Buxar Sent To Body After Eight Hours
श्मशान में शव जलाने को लेकर विवाद आठ घंटे बाद शव को भेजा गया बक्सर
अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के बघउड़ नारायणपुर गांव में गुरूवार को श्मशान घाट में शव जलाने को लेकर महादलित परिवार और अन्य ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान महादलित महिला का शव करीब आठ घंटे तक श्मशान घाट में पड़ रहा। देर शाम दोनों पक्षों की समझौता और ग्रामीणों के सहयोग से शव को दाह संस्कार के लिए बक्सर भेजा गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को काफी मशक्कत करन पड़ी। इस दौरान एसडीएम डाॅ सुनील कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, बीडीओ मानेन्द्र कुमार सिंह, अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष फुरकान अहमद, पीरो थानाध्यक्ष पंकज कुमार, हसनबाजार ओपी प्रभारी शम्भू कुमार सहित तीनों थाना की पुलिस मौजूद रही। बताया जाता है कि बघउड़ नारायणपुर गांव निवासी श्री निवास राम की प|ी कौशल्या देवी की मौत गुरूवार की सुबह हो गई थी। शव को लेकर ग्रामीण व उनके परिजन श्मशान घाट पर पहुंचे। तब ग्रामीणों का एक पक्ष शव को जलाने से रोक दिया। उनका कहना था कि अब यह स्थान रिहायशी इलाके में आ रहा है। दूसरे पक्ष द्वारा इसी स्थान पर शव को जलाने के लिए चिता पर रख भी दिया गया था। इसके बाद ग्रामीणों के दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।