पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरा में वेंडिंग जोन बनाने के लिए निगम को दी गई हिदायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा नगर निगम में शनिवार को नगर विकास विभाग के सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर आयुक्त व सिटी मैनेजर मिशन को वेंडिंग जोन नहीं बनाने पर कड़ी हिदायत दिया है। सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से यह कहा कि आरा नगर निगम में अबतक फुटकर विक्रेता के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण क्यों नही कराया गया है। इधर, नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में जमीन उपलब्ध नही होने के वजह से वेंडिंग जोन का निर्माण नहीं कराया गया है। दूसरी तरफ, अारा शहर में पांच साल पहले विभाग के द्वारा वेंडिंग जाेन निर्माण कराने का आदेश प्राप्त हुआ था। इसके लिए विभाग ने खुदरा दुकानदार, ठेला-खोमचा व रेवड़ी वालों के लिए स्थायी दुकान निर्माण के लिए वेंडिंग जोन बनाने की कवायद भी शुरु की गयी थी। लेकिन, नगर निगम के द्वारा शहर में जमीन उपलब्ध नही कराने के वजह से वेंडिंग जोन नही बन पाया है। नगर विकास विभाग के तरफ से कड़ा चेतावनी मिलने पर नगर निगम के अधिकारी आनन फानन में एंड्रॉयड मोबाइल एप्प के माध्यम से फुटकर विक्रेताओं का ऑनलाइन सर्वे करने का काम शुरु कर दिया है।

खबरें और भी हैं...