- Hindi News
- National
- Charpokhari News Cpi Male Gathered In Mansagar Village And Criticized The Government
मानसागर गांव में भाकपा माले ने सभा कर सरकार की आलोचना की
थाना क्षेत्र के मानसागर गांव में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं का रविवार को एक सभा की गई। इस दौरान भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार गरीबों को बसाने के लिए जमीन भी मुहैया नहीं करा रही है। गरीबों पर शोषण और अत्याचार को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है । भाकपा माले नेताओं ने बताया कि सरकार के अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से गांव के ही एक जमीन वाले किसान को सरकारी जमीन बंदोबस्त कर दिया गया था और गरीबों को नहीं दिया गया। गरीबों को बसने के लिए जमीन नहीं थी । गरीबों को बसाने के लिए सरकार के अधिकारियों से जमीन का परचा देने की मांग की गई है ,और गरीबों को सरकारी जमीन पर बसाया गया है। राजकुमार भगत के नाम से सरकार द्वारा बंदोबस्त की गई 47 डिसमिल जमीन पर भाकपा माले के लोगों ने दखल करते हुए गांव के बीस परिवार को बसाने का दावा किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जगरनाथ भगत ,संचालक राम प्रवेश राम, इंकलाबी नाैजवान साभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मंजिल, शिव शंकर राम, राम भरोस राम, शिव कुमार सुमन , टेंगर राम, राम ईश्वर यादव ,मंकबुल आलम, मोहन प्रसाद ,बली राम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर गांव में शांति बहाली की अपील की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जमीन के मालिक द्वारा लिखित आवेदन देने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।