- Hindi News
- National
- Ara News Ddc Shows 13 Personnel Including Housing Supervisor And Assistant
आवास पर्यवेक्षक व सहायक समेत 13 कर्मियों को डीडीसी ने किया शो-कॉज
भोजपुर जिले में सरकारी नियम के विरुद्ध कार्य करने वाले जगदीशपुर प्रखंड के आवास पर्यवेक्षक व सहायक समेत 13 कर्मियों से शो-कॉज किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कई को कार्य से हटाने की चेतावनी दी गयी है। उक्त निर्देश कर्मियों की जांच के बाद लापरवाही उजागर होने के बाद प्रभारी डीडीसी माधव कुमान सिंह ने की है। जगदीशपुर में स्थानीय रामविसुन लोहिया समेत कई लोगों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के हरिगांव पंचायत में पक्का मकान के साथ अपात्र कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। इस मामले को ले जगदीशपुर एसडीओ के द्वारा शो-कॉज के बाद जवाब को संतोषजनक नहीं होने की रिपोर्ट डीडीसी को की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीडीसी ने जगदीशपुर के ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक अरुण प्रसाद केसरी और हरिगांव पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक रितेश कुमार से 24 घंटे में जवाब देने को कहा है। जवाब समय के अंदर और संतोषजनक नहीं होने पर दोनों की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है। दूसरी तरफ डीडीसी के द्वारा समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आयी है, की मजदूरों की मजदूरी तय समय के अंदर बार-बार कहने के बाद भी नहीं दिया गया है।
रोजगार सेवकों से तीन में मांगा गया स्पष्टीकरण
इस मामले में छह प्रखंडों 11 पंचायत रोजगार सेवकों को चिन्हित कर सभी से 3 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें पीरो प्रखंड के 4, तरारी व बड़हरा के 2-2 और आरा, सहार व जगदीशपुर के 1-1 रोजगार सेवक शामिल है। इन सभी के यहां राशि भुगतान करने का प्रतिशत 17 से लेकर महज 35 प्रतिशत तक ही है। 3 दिनों में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।