पीडीएस डीलर के पक्ष में उतरे ग्रामीण विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन
राजापुर के पीडीएस डीलर गजेंद्र यादव के पक्ष में उपभोक्ता व ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। इस क्रम में राजापुर गांव के समीप आधे घंटा के लिए आरा-छपरा फोरलेन को जाम कर प्रदर्शन किया। स्थानीय राजद विधायक सरोज यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। पीडीएसडीलर गजेंद्र यादव राष्ट्रीय जनता दल के भोजपुर जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष भी हैं। यह वाकया शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे हुआ। दो दर्जन की संख्या में ग्रामीण, उपभोक्ता व पीडीएस डीलर के समर्थक फोरलेन पर राजद विधायक के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियाें ने विधायक पर मनमानी का आरोप लगाया। पीडीएस दुकानदार के समर्थकों में राहुल पासवान, मनीष कुमार, कुबेर, सुभाष, वीरेंद्र बिंद, लाल किशोर, राजेन्द्र महतो, विकास यादव समेत दर्जनों महिला-पुरुष आदि थे।