पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Doctors Nurses And Life Saving Medicines Are Not Available Strike Is Given

चिकित्सक, नर्स और जीवन रक्षक दवाएं नहीं मिल रहीं, दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा नगर कांग्रेस के तत्वावधान में सदर अस्पताल में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ सदर अस्पताल में 13 कांग्रेसियों ने धरना दिया गया। संबोधित करते जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा सदर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर, नर्स, एम्बुलेंस व मरीजों के जीवन रक्षक दवाएं भी मरीजों को नहीं मिलती। वार्ड से लेकर अस्पताल परिसर में गंदगी फैली हुई है। कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में मास्क भी नहीं है। मौके पर लालशरण सिंह, बिहारी सिंह, मनोज कुमार, पन्नग त्रिपाठी, पप्पू सिंह, चितरंजन सिंह मुन्ना, सम्मत कुमार सिंह, कन्हैया कुमार, सत्येन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, रविन्द्र तिवारी, कृष्ण मोहन शर्मा, राम केवल महतो, नीरज कुमार, मिथिलेश कुमार, अनिल सिंह, भोला प्रसाद, राजेन्द्र यादव, आशुतोष ठाकुर, रामवचन तिवारी, मनोज कुमार, बैकुंठ राम थे।

सदर अस्पताल में धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...