चैत के आगमन पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
बड़हरा| फाल्गुन की विदाई के साथ चैत्र आगमन पर पंडितपुर गांव में सांस्कृतिक समारोह बुधवार की रात हुआ। सर्वेश्वर पाठक ने शास्त्रीय गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झक्कड़ तिवारी ने “करि सुमिरनवा हो वंदनवा गौरी लाल..., गीत से लोगों को खूब झुमाया। उसके बाद नंदजी कुमार चंद्रवंशी ने “आईल बीया नयकी दुल्हनिया ए रामा पेन्ह के नथुनियांं...., चैता गाया। देवकुमार सिंंह ने “चइत में आईल बानी सैयां हो.., गीत गाए। लखन उपाध्याय ने सैंया ले गईले गवनवा रंगेली गोड़वा आंगन में....। “बाबू कुंवर सिंह खाटी मर्दानावा ए रामा लोहा गाहे, रण मैदानावा.... चैता को गायन किया। श्याम जी सिंह छोटू ने “हम ना जाईब बगिया में देवरु के संगवा....चैत गीत को प्रस्तुत किया। मौके पर तबला वादक वीरेंद्र पाठक, नाल वादक इंद्रजीत सिंह, बैंजो वादक कमलेश प्रसाद, जोड़ी पर संजय शाह, मनजीत तिवारी, गोविंद, तरंपीट वादक भोलू मियां संगत कर रहे थे।