- Hindi News
- National
- Sandes News Family Members Were Beaten Up For Protesting Against Molesting The Girl
युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर परिजनों को लफंगों ने पीटा
संदेश| भटौली गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर लफंगों ने मारपीट किया। इसमें दो लोग घायल हो गए। इसस घटना में छः लोगों के विरुद्ध संदेश थाना में केस किया गया है। इसस बारे में अखिलेश सिंह संदेश थाना को आवेदन दिया है। अखिलेश सिंह के अनुसार होलिका दहन की रात्रि 9 बजे मेरी पुत्री दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के नीरज कुमार गलत नीयत से हाथ पकड़ लिया। पुत्री के चिल्लाने के बाद मैं घर से बाहर निकला और विरोध किया। इस पर भीखम सिंह, संतोष सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह, रमित सिंह मारपीट करने लगे। जिसमें मेरा सिर फट गया। शो सुनकर मेरे भाई महाराणा प्रताप सिंह घटना-स्थल पर पहुंचे। उनके साथ भी लोगों ने लोहे के रॉड से मारपीट किया।