- Hindi News
- National
- Ara News Farmers Should Adopt Organic Manure To Produce Better Grain Scientists
अनाज की बेहतरीन पैदावार करने के लिए जैविक खाद अपनाएं किसान : वैज्ञानिक
जैविक कॉरिडोर योजना के अंतर्गत अंगीकरण एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र भोजपुर में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केवीके के हेड डॉ प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार तिवारी ने संयुक्त से किया। किसान काे संबोधित करते हुए डा द्विवेदी ने कहा कि जैविक खेती की आवश्यकता एक स्वस्थ फसल एवं उपजाऊ भूमि आज समय की मांग है। इसमें रसायनिक खाद एवं दवाओं का प्रयोग नहीं किया जाएगा। पारंपरिक हरी खाद, वर्मीकंपोस्ट के साथ ही स्थानीय संसाधनों नीम, शरीफा के साथ जैविक कीटनाशक से बनी दवा का प्रयोग किया जाए। तभी हमारी धरती शुद्ध अनाज का पैदा करेेगी। खेतों में ज्यादा रासायनिक खाद उपयोग करने से फसल के साथ-साथ अनाज का उपभोग करने वाले मनुष्य पर भी पड़ता है। जैविक खेती के प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को आय दुगुना करने के लिए जैविक खेती की जानकारी दी गई। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सी-वन सर्टिफिकेट के लिए विभाग निःशुल्क निबंधन के साथ ही आर्थिक रूप से भी मदद करेगा। इस कार्यक्रम में एक किसान को 2.5 एकड़ तक खेती करने के लिए विभागीय सहयोग दिया जाएगा । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य विशेषज्ञों ने भी आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर जिले के सभी किसान व कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।