मुंशी से मारपीट व छिनतई में पिता-पुत्र हुए गिरफ्तार
सहार | स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरिया से पुलिस ने मारपीट और छिनतई के आरोपी पिता पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान बजरिया निवासी स्वर्गीय रामदेव सिंह के पुत्र बृजनंदन यादव और उसके पुत्र अजीत यादव के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों पर गांव के ही एक युवक राम मोहन सिंह के पुत्र राकेश सिंह के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने और ₹70000 एवं एक चेन छीनने का मामला दर्ज किया गया था। जख्मी युवक बालू घाट में मुंशी का काम करता है और रैयतदारों को पैसा देने के लिए सोमवार की दोपहर बालू घाट से अपने गांव बजरिया जा रहा था इसी दौरान 5 की संख्या में रहे अभियुक्तों ने मारपीट कर पैसे छीन लिए थे। जिसके बाद तीन नामजद सहित 5 अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।