पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Fear Of Corona Silence On The Streets People Are Leaving The House With Masks

कोरोना का भय : सड़कों पर सन्नाटा, घर से ही मास्क लगाकर निकल रहे हैं लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर लोगों में असमंजस, भय और भ्रम की हालत है। अफवाहों के कारण लोग संशय में हैं। इन सबके बीच प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हर ऐहतियात और चिकित्सा व्यवस्था में लगा हुआ है। लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने व अफवाहों से बचने की सलाह दी जा रही है। इसके लिए डीएम रोशन कुशवाहा ने एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी में सलाह दी गई है कि कोरोना से बचाव के लिए क्या करना है। मास्क का उपयोग किसको करना और किसको नहीं करना है। एक सवाल के जबाव में डीएम ने दैनिक भास्कर को बताया कि जिले में अलग से धारा-144 लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार के निर्देश के आलोक में भीड़ वाले संस्थानों को बंद करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। इस बीच, बिहार सरकार के निर्देश पर सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, सिनेमा हॉल, कोचिंग संस्थान तक को 31 मार्च तक एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। खेलकूद व सांस्कृ़तिक कार्यक्रम पर भी रोक है। शनिवार को इनके बंद रहने से सड़कों पर चहल-पहल नहीं रही। कुछ स्कूलों ने अपनी परीक्षा बीच में ही रद्द कर दिया। शेष विषयों की परीक्षा में एवरेज मार्किंग किया जाएगा। इस बीच, सदर अस्पताल में कोरोना के संभावित रोगियों के इलाज की व्यवस्था बढ़ा दी गई है। समय-समय पर सीएस एलएन झा व डीएस डा सतीश कुमार सिंह आइसोलेटेड कमरे और आईसीयू पर नजर बनाए हुए है। सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात रहने को डीएस ने निर्देश जारी किया है। फिलहाल अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित कोई भी मरीज अस्पताल में नहीं आया है। आरा शहर में काफी लोग सुरक्षा के लिए मास्क लगाकर अपने घरों से निकल रहे है। शहर के मॉल में भी पहले की अपेक्षा भीड़ नहीं दिखी।

आमसभा पर भी प्रशासन ने लगाई रोक

जिला प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण से पहले ही अलर्ट मोड में आ गया है। जिले में कहीं भी आमसभा भीड़-भाड़ पर रोक लगाया गया है। यह आदेश डीएम रोशन कुशवाहा ने रविवार को सभी बीडीओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए दिया।

मध्य विद्यालय @ 12:40

नवादा राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय में सिर्फ शिक्षक व शिक्षिकाएं नजर आई। कई निजी विद्यालय भी बंद मिले। एक निजी विद्यालय के भीतर बैठे गार्ड से पूछा गया तो उसने बताया कि स्कूल बंद है।

आरा स्टेशन @ 1:00

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। पूछताछ काउंटर से बार-बार कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में एनाउंस किया जा रहा था। स्टेशन प्रबंधक बीके पाण्डेय सफाई निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह स्टेशन परिसर व ट्रेनों में एंटी बैक्टीरीयल केमिकल का छिड़काव करा रहे थे।

महाराजा हाता @11:50

आरा का महाराजा हाता, गिरजा मोड़-गैस एजेन्सी रोड जहां के कोचिंग सेन्टरों में काफी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने आते थे। वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ था। मुहल्लेवासियों ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर कोचिंग सेन्टर बंद किए गए है।

क्लब रोड @12:30

क्लब रोड व सांस्कृ़तिक में घर वापस लौटते चार की संख्या में स्कूली बच्चे मिल गए। उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्कूल बंद होने के कारण वापस घर लौट रहे है।

नहीं बरतें लापरवाही जागरुकता जरूरी

डीएस डा सतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि लोगों में कोरोना वायरस का भय ज्यादा ही दिख रहा है। अभी तक कोरोना से संक्रमित कोई भी मरीज नहीं मिला है। अस्पताल प्रबंधन हर तरीके से पूरी तरह तैयार है।

सीएस बोले- संक्रमित मरीज ही पहने मास्क

सीएस एनएन झा ने बताया कि जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, वे मास्क लगा सकते हंै। स्वस्थ लोगों को मास्क लगाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर वे किसी कारणवश मास्क लगा रहे हैं, तो उसे वे सिर्फ 8 घंटे तक ही प्रयोग कर उसे डिस्पोजल कर दे।

आंखों देखा हाल

कोरोना को लेकर ट्रेन में छिड़काव करते स्टेशन प्रबंधक व टीम।

जानकारी के अभाव में छात्र-छात्राएं पहुंचे विद्यालय, पर बंद होने से वापस घर लौट गए

स्कूल बंद होने के बाद घर लौटते बच्चे।
खबरें और भी हैं...