पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिनारा | थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में होलिकादहन के दिन मंगलवार को शाम करीब सात बजे जमीनी विवाद में दोनों तरफ से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों में स्व बिरेंद्र सिंह की प|ी रु शीला देवी, सचिन कुमार, बालकेश्वर कुमार तथा अनिल कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष राम प्रवेश कुमार ने बताया कि जगदीशपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज कराया गया। इस सम्बन्ध में दोनों तरफ से थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। एक पक्ष के सचिन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के रवि कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन अभियुक्त बनाया गया है।
खबरें और भी हैं...