बहनाेई को खाना खिलाने के विवाद में हुई मारपीट
बड़हरा | कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांंव मेंं बहनोई को खाना खिलाने के सवाल पर हुए विवाद को लेकर दो गुटों में हिंंसक झड़प हुई। जिसमे एक नाबालिग लड़की समेत एक युवक पूरी तरह से घायल हो गय। इस घटना को लेकर दोनों पक्षो द्वारा थाना में नामजद एफआईआर कराया गया। प्रथम पक्ष के लक्ष्मण चौधरी और दूसरे पक्ष के रमेश चौधरी ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छह भाइयों रमेश चौधरी, गणेश चौधरी, महेश चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, रामजी चौधरी, सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि आरा के धनुपरा गांंव निवासी बहनोई होली में अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान खाना खिलाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें सभी भाई दो गुट बना कर एक-दूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार करने लगे। जिसमे ललिता कुमारी का कान कट गया। रमेश बिंद की बेटी है। गणेश बिंद का सिर फट गया। घटना की सूचना पर पुलिस सोहरा गांव पहुंची और 6 नामजदों को गिरफ्तार किया।