रंग लगाने के विवाद में हुई मारपीट, तीन जख्मी
अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को होली के दिन रंग-अबीर लगाने के विवाद में मारपीट की घटना हुई। इसमें 3 लोग जख्मी हो गये। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव में रंग लगाने के विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी हो गये। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में केस दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में बलिगांव गांव के मिथुन मुसहर और भंगोल मुसहर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं तीयर थाना क्षेत्र के उतरदाहा में हुई मारपीट की घटना में विकास कुमार जख्मी हो गये। घटना को लेकर दो नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज करायी गयी है।