सेदहां गांव में बिजली चाेरी के अाराेप में तीन लाेगाें पर एफआईआर दर्ज की गई
स्थानीय थाना क्षेत्र के सेदहां गांव में अवैध रूप से बिजली जलाने को लेकर तीन लोगों के विरुद्ध कनीय अभियंता एकांत कुमार आदित्य के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी तीनों आरोपियों भिखारी पंडित, राजेन्द्र प्रसाद, शिवमंगल पंडित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज 8656 रु अलग-अलग तीनों पर बिजली विभाग द्वारा दंड भी लगाया गया है। जूनियर इंजीनियर एकांत कुमार आदित्य ने बताया कि छापेमारी किये जाने पर मीटर बाइपास करके बिजली जलाने का मामला पाया गया। मालूम हो कि बीते वर्ष 2019 में प्रखंड अंतर्गत 50 लोगों के विरुद्ध अवैध तरीके से बिजली जलाने को लेकर बिजली विभाग द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। जिसमें करीब 7 लाख रुपए का राजस्व बिजली विभाग को प्राप्त हुआ है।