पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोलीबारी में दोनों पक्षों से 24 लोगों पर प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होलिका दहन जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच की गई मारपीट फायरिंग को लेकर नारायनपुर थाना में दोनों पक्षों की तरफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे दोनों पक्षों को मिलाकर कुल 24 व्यक्तियों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जहां एक पक्ष के नन्दजी सिंह के बयान पर स्थानीय थाना में जगनारायण सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह और अजय कुमार सिंह के पुत्र नीलेश कुमार सहित 09 लोगो को नामजद आरोपित किया गया है। वही दूसरे पक्ष के जगदीश सिंह के पुत्र संजय कुमार के बयान पर वकील सिंह के पुत्र असेंध कुमार उर्फ ललटू कुमार और झपसी सिंह पिता सुरेंद्र सिंह सहित पन्द्रह लोगो को नामजद आरोपी बनाया गया है। गौरतलब हो कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के केश्वरपुर गांव में होलिका दहन को लेकर दो पक्ष भीड़ गए थे । जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट व पत्थर चले थे तथा चालीस से पचास राउंड फायरिंग की गई थी। बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के केश्वरपुर गांव में होलिका दहन यानी सोमवार को गांव के एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी थी। गांव के एक पक्ष के लोगों ने वृद्ध व्यक्ति की मौत को लेकर दाह संस्कार करने गए थे। तभी एक पक्ष के लोगों ने बिना एक पक्ष के रहते हुए होलिका दहन कर दिया था। जिसे लेकर दोनों पक्षों के विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ मारपीट फायरिंग में बदल गयी। जिसे लेकर गांव में दहशत का माहौल हो गया था।

खबरें और भी हैं...