पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sahar News Firing In Dhakani Village Of Sahar In Drinking And Drinking Dispute In Children

सहार के ढकनी गांव में शराब पीने अाैर दुलमचक में बच्चाें के विवाद में फायरिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौरी थाना क्षेत्र के दो गांव ढकनी और दुलमचक में गोलीबारी हुई। ढकनी गांव में होलिका दहन और दुलमचक में होली के दिन घटना हुई। जानकारी के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र के दुलमचक गांव के एक पेशेवर अपराधी गोपाली राय के द्वारा शराब के नशे में गांव के ही एक से व्यक्ति से होली में शराब पीने के लिए पैसे की डिमांड की गई। युवक के द्वारा पैसा नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई और पांच-छह राउंड फायरिंग भी की गई। पीड़ित के द्वारा इसकी सूचना दूसरे मोहल्ले में रह रहे अपने परिजनों को दी गई। जिसके बाद उसके परिजन इकट्ठा हुए। परिजनों के आने की भनक लगते ही आरोपी डरकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौरी थाने के थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुटे। दूसरी ओर, चौरी थाना क्षेत्र के ही ढकनी गांव में होलिका दहन के दौरान खेल के क्रम में बच्चों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके बाद हुए झगड़े ने जातिगत रूप ले लिया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, रोड़ेबाजी और हवाई फायरिंग भी हुई। मारपीट व रोड़ेबाजी में कई लोगों को चोटें आई जिसमें सुदामा सिंह के पुत्र मिथिलेश सिंह को गंभीर चोट होने के कारण उसका इलाज पटना में चल रहा है। जानकारी के अनुसार होलिका दहन के दौरान बच्चों के खेल के समय विवाद होने के कारण में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ ही छतों से राेड़ेबाजी भी होने लगी। जिसमें सुदामा सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह को गंभीर रूप से चोट लग गई। आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए आरा ले जाया गया। जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जख्मी के पिता सुदामा सिंह के द्वारा 7 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें एक शिक्षिका सहित 2 महिलाएं भी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से शिक्षिका स्नेहलता कुमारी ने जख्मी मिथिलेश सिंह सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए बताया कि ढकनी के मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दुलमचक में किसी भी पक्ष के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

खबरें और भी हैं...