पहले होलिका जलाने के लिए दो पक्षाें में मारपीट व फायरिंग
नारायणपुर थाना क्षेत्र के केश्वरपुर गांव में होलिका-दहन को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। वजह यह कि एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों के नहीं पहुंचने के बाद भी होलिका-दहन कर दिया था। जिसको लेकर विवाद हो गया। ईंट-पत्थर चलाए जाने लगे। जिसमें दोनों पक्ष के लोगों में महिला पुरुष समेत छह लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज प्राइवेट क्लीनिक में कराया गया। घटना को लेेकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। इसके बाद गांव में हालत तनावपूर्ण पर नियंत्रण में बताया जा रहा है। बताया जाता है कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के केश्वरपुर गांव में होलिका-दहन के दिन गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी थी। गांव के कुछ लोग शव को लेकर दाह-संस्कार करने गए थे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने होलिका- दहन कर दिया था। जिसको लेकर अंदर ही अंदर तनाव था। इसके बाद होली के दिन मंगलवार के दिन सुबह गांव के एक पक्ष के लोग मार्केटिंग कर अपने घर वापस लौट रहे थे।