पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Piro News Five Hours Jammed For Compensation For The Family Of The Deceased Youth In The Accident

हादसे में मृत युवक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग पर पांच घंटे किया जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगिआंव बाजार-सोनवर्षा पथ पर रविवार की शाम अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डोमनडीहरा गांव निवासी स्व श्री भगवान पासवान के पुत्र धीरज कुमार की मौत ट्रैक्टर से कुचलकर हो गई। जिसके दूसरे दिन सोमवार को युवक का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद शव के साथ माले कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित ग्रामीणों के साथ िमलकर सड़क जाम कर दी। इस दौरान करीब 5 घंटे तक अगिआंव बाजार में सड़क जाम रहा। ग्रामीणों को समझाने पहुंचे बीडीओ मानेन्द्र कुमार सिंह, सीओ रंजीत कुमार और थानाध्यक्ष फुरकान अहमद को काफी मशक्कत करना पड़ा। माले कार्यकर्ता मृतक के परिवार को 4 लाख रूपया, करीर अंत्येष्टी, पारिवारिक लाभ योजना और श्रम विभाग से मिलने वाले 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। काफी मशक्कत और नियम समझाने के बाद ग्रामीण माने। परिवार को कबीर अंत्येष्टी और पारिवारिक लाभ योजना तत्काल देने तथा श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली राशि के संबंध में कागजी खानापूर्ति किए जाने के बाद मिलने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण सड़क से हटे। सोमवार को होलिका दहन का दिन था। सभी ओर होली मनाने की तैयारी चल रही थी। सभी सड़कों पर भीड़ थी। अगिआंव बाजार में सड़क जाम होने से लोगों को बाजार पहुंचने में काफी परेशानी हुई। बता दे धीरज पासवान रविवार की देर शाम साइकिल से अपने फुआ के घर पहाड़ीडीह गांव जा रहा था। जहां खैरही गांव के समीप अनियंत्रित वाहन उसे रौंद डाला था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया था। धीरज दो भाईयों में छोटा था। वह इंटर का छात्र था। उससे बड़ा भाई प्रमोद पासवान घर पर ही रहता है। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। धीरज पढ़ने मे होनहार था जिससे घर में उसकी मान थी।

भाई और मां को आस थी कि पढ़ाई के बाद परिवार के भरण पोषण में पिता के स्थान की भरपाई करेगा। घर में सभी लोग होली की तैयारी कर रहे थे। इधर उसकी अचानक हुई मौत के बाद मातम पसर गया। सड़क जाम का नेतृत्व भाकपा माले के अरूण कुमार सिंह, सन्नी पासवान, विनोद निराला ने किया। मौके पर पूर्व विधायक चन्द्रदीप सिंह, संजय कुमार, अरूण कुमार सिंह, दुदुन सिंह आदि थे।

अगिआंव बाजार में सड़क जाम के दौरान लोगों को समझाते बीडीओ,सीओ।
खबरें और भी हैं...