पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Piro News Five Hours Jammed To Demand Compensation For The Kin Of The Deceased Youth

मृत युवक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग पर पांच घंटे किया जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगिआंव बाजार-सोनवर्षा पथ पर रविवार की शाम अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डोमनडीहरा गांव निवासी स्व श्री भगवान पासवान के पुत्र धीरज कुमार की मौत ट्रैक्टर से कुचलकर हो गई। जिसके दूसरे दिन सोमवार को युवक का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद शव के साथ माले कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित ग्रामीणों के साथ िमलकर सड़क जाम कर दी। इस दौरान करीब 5 घंटे तक अगिआंव बाजार में सड़क जाम रहा। ग्रामीणों को समझाने पहुंचे बीडीओ मानेन्द्र कुमार सिंह, सीओ रंजीत कुमार और थानाध्यक्ष फुरकान अहमद को काफी मशक्कत करना पड़ा। माले कार्यकर्ता मृतक के परिवार को 4 लाख रूपया, करीर अंत्येष्टी, पारिवारिक लाभ योजना और श्रम विभाग से मिलने वाले 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। काफी मशक्कत और नियम समझाने के बाद ग्रामीण माने।

खबरें और भी हैं...