पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में पांच जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीरो | आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर पीरो गटरिया पुल के समीप शनिवार की देर रात दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में पांच व्यक्ति जख्मी हो गये। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मी को पीरो सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में सभी पांचाें व्यक्तियों को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है पीरो थाना क्षेत्र के कछुई गांव निवासी रंजीत चैधरी, धर्मवीर चौधरी पीरो से अपने गांव की ओर बाइक से जा रहे थे। वहीं अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव निवासी रोहित तिवारी, पिटन तिवारी और मोहन तिवारी एक बाइक पर सवार होकर आरा से पीरो की ओर आ रहे थे।
खबरें और भी हैं...