पूर्व सीनेटर ने राशि भुगतान को लेकर उठाया सवाल
आरा | बिना किसी लिखित आदेश के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में वकील के ऊपर 30 लाख रुपये का भुगतान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इधर, लॉ ऑफिसर डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में वकील की नियुक्ति पैनल के तहत की गयी है। पूर्व सीनेटर अजय कुमार तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की लाखों की चपत अधिकारी लगा रहे है। कुछ अधिकारियोें की मिली भगत से विश्वविद्यालय के वकील को 30 लाख रुपये के भुगतान के लिए संचिका बढ़ाया गया है। वकील का भुगतान प्रति केस पर किया जा रहा है अथवा पूरे केस के लिए। इसकी जानकारी के आरटीआई मांगा गया है। अभी तक इसका जवाब विश्वविद्यालय प्रबंधन नहीं दे सका है।