पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Four Months Later The Accused In The Lalji Nat Murder Case Is Arrested

चार महीने बाद लालजी नट हत्याकांड का आरोपी धराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में लालजी नट हत्या कांड के मुख्य आरोपी ठाकुर यादव को पुलिस ने आरा नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर से गुरुवार शाम गिरफ्तार किया है। वह लालबाबू यादव का पुत्र है। ठाकुर पुलिस को करीब चार माह से धूल झोककर अपने बहन के घर छुप कर रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह हत्या के बाद से विभिन्न जगहों को बदलते हुए आरा भलुहीपुर में छुपकर रहा था। पुलिस ने सरैया स्थित आवास पर 16 फरवरी को कुर्की जब्ती किया गया था। लेकिन पुलिस लगातार उसके गिरफ्तारी के लिए पुरी ताकत झोंक दिया था। एएसआई सुबास चंद्र ने सूचना मिलते ही मुखबिरों को लगा दिया। अपने दलबल के साथ भलुहीपुर आ धमके जहां उसकी गिरफ्तारी हो सकी। गौरतलब हो कि 12 नवम्बर को सरैया गांव निवासी भोला नट के 15 वर्षीय पुत्र लालजी नट को घर से आरोपियों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। जिसका शव 26 नवम्बर को मिला था।

खबरें और भी हैं...