दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, चार लोग हुए जख्मी
पीरो| स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अन्तर्गत बलुआ टोला में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ। जिसमें सुनील कुमार, सोनू कुमार, बिहारी सिंह, जसरी देवी जख्मी हो गयी। जख्मी व्यक्तियों के अनुसार पुराना नाली विवाद मामला है। जहां दूसरे पक्ष द्वारा दूसरे गांव के लोगों को बुलाकर मारपीट किया गया। दूसरी ओर अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार में बाइक तेज से मना करने पर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। कुछ ग्रामीणों ने ही बीच बचाव कराकर मामले को शांत कराया। इस घटना में अगिआंव बाजार निवासी ओमप्रकाश साह जख्मी हो गया जिसका इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया। डमरूआं गांव में रंग खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। ऐसी चर्चा है हवाई फायरिंग भी हुई है लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गयी है।