पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायतों में 30 अप्रैल तक होगी आमसभा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोजपुर जिले के सभी पंचायतों में आम लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओें की पूरी जानकारी दी जायेगी। इसके लिए सभी पंचायतों में 15 मार्च से 20 अप्रैल तक विशेष कैंप लगेगा। इस दौरान पंचायत में चल रही योजना का फीडबैक भी लिया जाएगा, ताकि लोगों को लाभ हो सके। इसकी तैयारी को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक किया। इसमें डीएम ने बताया कि आम सभा कराने के लिए रोस्टर तैयार कर लिया गया है। जिला स्तर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी व प्रखंड स्तर पर बीडीओ को नोडल अफसर बनाया गया है।

आम सभा में इन विभागों का लगेगा स्टॉल

आम सभा में 12 विभाग के काउंटर लगाये जायेंगे। इसमें प्रमुख रूप से लोक शिकायत निवारण, लोक सेवाओं का अधिकार, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, जीविका, श्रम समस्या, ग्रामीण विकास, शिक्षा, पशुपालन व पंचायती राज विभाग शामिल है।
खबरें और भी हैं...