पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़हरा में बाइक और ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा-सरैंया पथ के बभनगांवा पुल के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे बाइक और टेम्पो की सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें आधा दर्जन घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर कृष्णागढ़ थाना से एएसआई सुबास चंद्र पहुचे। घायलों में आरा शहर के उमरावती देवी टेम्पो सवार और बाइक सवार आशीष कुमार और मनीष कुमार बताये जाते हैं। तीनों को गंभीर चोटें लगी है। स्थानीय इलाज के बाद आरा इलाज कराने चले गये। पुलिस के अनुसार बाइक पर दो सवार होकर सरैंया की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान सरैया के तरफ से एक यात्री भरी टेम्पो आरा के तरफ जा रही थी। बभनगांवा पुल के समीप सीधी टक्कर हो गयी।

मिल रोड में ऑटो पलटा, मां बेटे समेत चार लोग हुए जख्मी

आरा | नवादा थाना क्षेत्र के मिल रोड मोहल्ला में मंगलवार की रात को टेंपू बाइक सवार के चकमें से अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके कारण टेंपू पर सवार मां-बेटा समेत चार लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। मां-बेटा राहुल एवं शांति है। जो मिल रोड की ही रहने वाली है। वह टेपू पर सवार होकर पूर्वी गुमटी की तरफ से गोपाली चौक जा रही थी। तभी मिल रोड में घटना घट गई। दोनों मां-बेटे का इलाज पटना में चल रहा है।

खबरें और भी हैं...